शिवहर: पिपराही थाना में एसडीएम व एसडीपीओ ने आम जनता के साथ की शांति समिति की बैठक
मुहर्रम पर्व को लेकर पिपराही थाना परिसर में शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया है. एसडीएम अविनाश कुणाल व एसडीपीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 06 बजे में आम जनता के साथ बैठक किया गया है. जिसमे खासकर दोस्तियां बाजार, धनकोल, मीनापुर बलहा समेत चार स्थान अतिसंवेदनशील है. इन जगहों पर विशेष नजर व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।