सिद्धमुख: बघेला में कुंड में महिला का शव मिलने की सूचना से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची सिद्धमुख पुलिस, बेवजह हुई पुलिस की परेड
Sidhmukh, Churu | Nov 12, 2026 खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत उस समय चरितार्थ ह9 गई जब चूरू के सिद्धमुख थाने के गांव बघेला में एक पानी के कुंड में हाथ पैर कटी डेडबॉडी होने की सूचना पर क्षेत्र में फैली सनसनी में सिद्धमुख थाना पुलिस की बेवजह परेड हो गई।बघेला के ग्रामीणों ने सिद्धमुख पुलिस को सूचना दी कि बघेला गांव के कुंड में महिला का शव पड़ा है, पुलिस ने जाकर निकाला तो कुत्ते का शव था।