बंदर के कूदने से दीवार गिरी हुआ दर्दनाक हादसा, 1 महिला की मौत, 7 घायल, सीएम पहुंचे अस्पताल पूछी कुशलक्षेम।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भरतपुर। जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। मकान की कच्ची दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब महिलाएं बाजार सामान लेने जा रही थीं। जिला कलेक्टर कमर चौधरी के अनुसार, प्राथमिक जांच में बंदर के दीवार पर कूदने के कारण कमजोर दीवार गिरने की बात सामने आई है।
भरतपुर दौरे पर मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सूचना मिलते ही तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने घायलों और परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को सर्वश्रेष्ठ व त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
@bjpbhajanlal