मेरी पंचायत का विकास....
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
शंभूपुरा। कस्बे में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामूली बारिश ने ही ग्राम पंचायत के विकास और व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। सावा शंभूपुरा मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से सड़क की हालत और भी खराब हो गई है।
सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शंभूपुरा में बदहाल सड़क पर जगह-जगह बारिश का पानी भरा जिससे आये दिन हादसे हो रहे लेकिन जिम्मेदार बेखबर होकर बैठे है जिससे क्षेत्र की जनता में ग्राम पंचायत के प्रति खासा रोष है, ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
- मनीष कुमावत