पूरनपुर: कबीरपुर कसगंजा गांव में जमीनी विवाद के जानलेवा हमले के मामले में पांच दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा के रहने वाले अनुराग शुक्ला हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी करता है और पिता की मृत्यु के बाद इस बार पहली होली थी। इसलिए वह घर आया हुआ था और होली पर्व के बाद वह बापस जा रहा था। तभी उसकी माँ बीमार हो गई और वह रुककर अपनी मां का इलाज कराने लगा। आरोप है कि उसके भाई वीरू शुक्ला और नीटू शुक्ला ने जमीन की बिक्री की बात कही थी