पूरनपुर: पूरनपुर महिला अस्पताल में प्रसव न बढ़ने पर जताई चिंता, डा. मुनीता सिंह ने आशाओं के साथ की बैठक
पूरनपुर सीएचसी की अपेक्षा नवनिर्मित महिला अस्पताल में प्रसव की संख्या काफी कम हो गई है। डाक्टर ने आशाओं के साथ बैठक कर प्रसव बढ़ाने को कहा। जल्द ही महिला अस्पताल में खून की जांच और अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरु की जाएगी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए जा रहे थे। फरवरी माह में महिला अस्पताल शुरु हुआ था।