पूरनपुर: पूरनपुर में जुमातुल विदा पर नमाज अदा की गई, जकात के हकदारों की मदद का दिया गया पैगाम
पूरनपुर, रमजान के आखिरी शुक्रवार को जुमातुल विदा के रूप में नमाज अदा की गई। नमाज 12ः45 से शुरू होकर 3 बजे तक रहा। शहर की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी और माहे रमजान को गमगीन दिल से विदा किया। नगर की मस्जिदों में इमामों ने अलविदा की नमाज अदा कराई और खुतबा पेश किया।