पूरनपुर: पूरनपुर में दवा लेने आई महिला ने चाकू की नोक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति से उसका 23 मार्च को विवाद हो गया था। महिला ने इसकी सूचना अपने भाइयों को दी और भाइयों के साथ अपने घर माधोटांडा थाना क्षेत्र में चली गई। 24 मार्च को वह दवा लेने के लिए पूरनपुर आई हुई थी। तभी प्रमोद व आमोद ने गलत नीयत से महिला को चाकू की नोक पर अपहरण कर अपने साथ दिल्ली लेकर चले गए।