*अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम*
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जहानाबाद जिले में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न शैक्षणिक, खेल, स्वास्थ्य एवं सामाजिक संस्थानों में व्यापक जन-जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विशेष रूप से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
*अपील* :
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया ने अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज को नैतिक एवं सामाजिक पतन की ओर ले जाती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
*संयोजन* :
श्रीमती पूनम कुमारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जहानाबाद के नेतृत्व में जिले के विभिन्न संस्थानों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समन्वय किया गया।
*कार्यक्रम* :
@खेल भवन ,जहानाबाद में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने नशामुक्ति की शपथ ली।
@वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , मल्लहचक में भी युवाओं एवं आम नागरिकों ने अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
@इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका आवासीय छात्रावास (दक्षिणी), जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने स्वयं, अपने परिवार एवं समाज को नशे की लत से दूर रखने का संकल्प लिया तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।
@ अधीक्षक सदर अस्पताल के नेतृत्व में सदर अस्पताल में नशा मुक्ति की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के अनेक अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भी इस दिवस पर शपथ कार्यक्रम आयोजित हुए।
संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 1987 में 26 जून को प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया । 15 अगस्त 2000 को देश में बढ़ते नशे की लत को नियंत्रित करने ड्रग्स तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा बृहद पहल करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
40 views | Jehanabad, Bihar | Jun 26, 2026