*प्रभात खबर ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर जहानाबाद एवं अरवल जिले के 350 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित*
*छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने किया सम्मानित*
शहर के कृष्णा गार्डन में शुक्रवार को प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मगध जोन के आईजी , श्री विकास वैभव, जिला पदाधिकारी,श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया , पुलिस अधीक्षक , श्री कोटा किरण कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच ,श्री विनय कुमार, डीपीओ , सर्व शिक्षा अभियान, श्रीमती शुष्मिता भारद्वाज मौजूद रहे।
*कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 350 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.*
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के लिए बच्चे भीषण गर्मी में भी सुबह 9 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अतिथियों ने टॉपर्स बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने की बात कही.
**कार्यक्रम में जिले से इस बार बिहार लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त करने वाले आधे दर्जन युवा भी शामिल हुए।* उन सभी भावी अधिकारियों को भी प्रभात खबर की ओर से मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
*आईजी ने जिले की प्रतिभा को संबोधित करते हुए कहा "* यह उनका पहला अवसर है जब जिले के होनहारों को संबोधित कर रहे हैं। आप अनहारों के कंधों पर देश और राज्य के लिए बड़ा दायित्व है विकसित भारत बनाने के लिए बिहार को विकसित बनाना होगा यह लक्ष्य तभी संभव होगा जब प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे उन्होंने कहां की बिहार आज आर्थिक रूप से काफी पीछे है शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य के लिए किसी को भी बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़े ऐसा बिहार बनाना है। "
*प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी , जहानाबाद* ने कहा " शुरुआती शैक्षणिक सफलताएं पहला प्लेटफार्म है यहां से कई दरवाजे खुलते हैं ।अपना लक्ष्य तय कीजिए सफलता मिलेगी जो भी profession चुने उसके लिए परिश्रम करें और सफलता के नए आयाम गढ़े।"
*पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा* " ऐसे कार्यक्रमों से छात्र- छात्राओं के हौसले बुलंद होते हैं और उन्हें बेहतर करने की सीख मिलती है।उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एक सही मंच व रास्ता दिखाने की आवश्यकता है, ताकि वे लक्ष्य निर्धारित कर सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकें। "
इस दौरान मौके पर उपस्थित शिक्षाविदों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
54 views | Jehanabad, Bihar | Jun 26, 2026