सिरसागंज: नगर में श्रद्धा भाव से दुर्गा को दी गई विदाई, अबीर गुलाल और जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु झूमे
सिरसागंज नगर में दशहरे के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। कई दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां भवानी को विदाई दी। इस दौरान नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेन रोड स्थित अथाई गली में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की पूजा-अर्चना के बाद बैंड बाजों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।