जनहित सूचना / मौसम चेतावनी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिला कुल्लू के लिए निम्नानुसार मौसम चेतावनी जारी की गई है:
Kullu Times
🟡 येलो अलर्ट: 18 जुलाई, 2026
🟠 ऑरेंज अलर्ट: 19 से 21 जुलाई एवं 23 जुलाई, 2026
🔴 रेड अलर्ट: 22 जुलाई, 2026
उक्त अवधि के दौरान भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, अचानक बाढ़ (Flash Flood), भूस्खलन, बादल फटने, नदियों एवं नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा सड़क अवरुद्ध होने की संभावना है।
जिला प्रशासन, कुल्लू द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि:
अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
नदी, नालों एवं खड्डों के किनारे जाने से परहेज करें।
भारी वर्षा के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं ढलानों से दूर रहें।
मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
किसी भी आपातकालीन स्थिति, सड़क अवरोध, भूस्खलन अथवा अन्य आपदा संबंधी घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC), कुल्लू को दें।
आपातकालीन संपर्क:
📞 टोल फ्री हेल्पलाइन: 1077
📱 मोबाइल: 94594-85157
☎️ दूरभाष: 01902-225630, 225631, 225632
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
– जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू
Kullu, Kullu | Jul 18, 2026