कुलपहाड़: बहू ने जेठ पर लगाया जबरदस्ती का आरोप, तीन दिन से धौर्रा चौकी के चक्कर, फिर भी नहीं हुई सुनवाई
धौर्रा चौकी क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ पर जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह पिछले तीन दिनों से न्याय की आस में धवर्रा चौकी के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ उसके जेठ ने जबरदस्ती की।परिवार लगातार पुलिस से गुहार लगा रहा है।