तिजारा: भिवाड़ी में प्रसूता की संदिग्ध मौत, प्रीमेच्योर बच्चा भी मरा, पोस्टमार्टम किया जाएगा
Tijara, Alwar | Jul 31, 2026 भिवाडी के औद्योगिक क्षेत्र कहरानी में रहने वाली एक 22 वर्षीय प्रसूता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई महिला ने रात को प्रीमेच्योर बच्चों को जन्म दिया था।अचानक तबियत बिगड़ने पर पति उसे अस्पताल ले जा रहा था रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के पति दिग्विजय ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि उनकी पत्नी ने गुरुवार रात प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया था।