🙏 जय श्रीमद्भागवत कथा 🙏
🌺 श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भक्तिमय हुआ टिकैतनगर, गूंजे सुंदर-सुंदर भजन 🌺
आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में श्री राधेलाल कसौधन जी, श्री विजय कसौधन जी एवं श्री दिलीप कसौधन जी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास परम पूज्य पंडित रोहित मिश्रा जी ने अपने श्रीमुख से भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकशिपु की अद्भुत कथा सुनाई।
महाराज श्री ने राजा परीक्षित और कलियुग के प्रभाव का भी विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार राजा परीक्षित ने कलियुग को अपने राज्य में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया और बाद में ऋषि शमीक के गले में मृत सर्प डालने की घटना के कारण उनके पुत्र श्रृंगी ने उन्हें सातवें दिन तक्षक नाग के डसने का श्राप दिया।
इसके पश्चात राजा परीक्षित ने अपने जीवन के अंतिम सात दिन भगवान की कथा सुनने में समर्पित किए। शुकदेव जी महाराज ने उन्हें श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराया।
🎶 �