लंपी वायरस से पीड़ित गौवंश की सेवा के लिए आगे आई राष्ट्रीय सनातन सेना भारत,
ग्वालियर। “माँ का दर्द, माँ का ही होता है…” इसी सेवा भावना के साथ राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने लंपी वायरस से पीड़ित गौवंश की देखभाल के लिए आगे आते हुए रतवई गौशाला, ग्वालियर केंद्र की जिम्मेदारी संभाली है। संगठन ने गौशाला को गोद लेकर वहां रह रहे गौवंश की सेवा, उपचार और आवश्यक सहायता का कार्य शुरू किया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा केंद्र पर पहुंचकर गौवंश की स्थिति का जायजा लिया गया और उनकी देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू की गईं। संगठन का कहना है कि गौसेवा केवल एक दिन या किसी विशेष अवसर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि निरंतर सेवा और सहयोग का संकल्प लिया गया है।
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने आमजन से भी गौसेवा के इस अभियान से जुड़ने और जरूरतमंद गौवंश की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
Pankaj Thakur ✪