शर्मा फार्म रोड पर स्ट्रीट लाइट के तार टूटे, खुले तार दे रहे हादसे को न्योता,
ग्वालियर। शर्मा फार्म रोड पर स्ट्रीट लाइट के खंभों से तार टूटे पड़े हैं, जिसके चलते कई स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। वहीं खुले में पड़े बिजली के तार राहगीरों के लिए बड़े हादसे का खतरा बने हुए हैं।
सवाल यह उठ रहा है कि आखिर स्ट्रीट लाइट के खंभों से तार किसने तोड़े और क्यों? क्या यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या तारों के साथ छेड़छाड़ के पीछे कोई और वजह है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में सड़क पर अंधेरा रहने के साथ खुले तार किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे में संबंधित विभाग को तत्काल तारों को सुरक्षित करने और स्ट्रीट लाइट चालू कराने की जरूरत है। ग्वालियर में स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों के लिए नगर निगम की व्यवस्था भी उपलब्ध है।