800 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, चोरी के ट्रक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार,
भिंड। थाना देहात पुलिस ने चोरी के ट्रक की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक की तलाश में लगातार कई स्थानों पर दबिश दी और करीब 800 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
ट्रक चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए देहात थाना पुलिस के साथ सायबर सेल प्रभारी, नयागांव थाना प्रभारी और बरोही थाना प्रभारी की टीमें भी सक्रिय हुईं। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीमों ने डेरा डालकर संदिग्धों और ट्रक की आवाजाही से जुड़े सुराग जुटाए।
CCTV फुटेज की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने ट्रक के आने-जाने का रास्ता चिन्हित किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चोरी गए ट्रक सहित शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई में कई �