आज़मगढ़: मनरा में घर के बाहर बुजुर्ग को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के मनरा में आधी रात को 12:30 बजे के करीब अपने घर से बाहर लघुशंका के लिए 72वर्षीय रामचंदर राय निकले थे। तभी रास्ते में मौजूद सांप ने उनको काट लिया। सांप को काटते देख रामचन्दर ने वापस घर आकर तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें आनन-फ़ानन में फूलपुर के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां से उनको तुरंत रेफर कर दिया गया।