पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने बंगरी ओभरब्रिज के नीचे से रविवार को 247 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के बंगरी ओभरब्रिज के नीचे से पुलिस 247 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करो को रविवार रात गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो में चकिया थाना के पैठनिया का रामशरण दास व पीपराकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर का विश्वनाथ महतो है। दोनों तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।