पचपदरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों में मीडिया की भूमिका को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने की बैठक
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।