पचपदरा: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर परिषद के कार्मिकों ने प्रभात फेरी निकालकर आमजन को स्वच्छता का दिया संदेश
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा गुरुवार दोपहर 2:00 जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर परिषद बालोतरा के कार्मिकों ने गुरुवार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सुबह एक प्रभात फेरी का आयोजन कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। यह प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।