पचपदरा: जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने अटल जन सेवा शिविर में जनसुनवाई की, मौके पर समस्याओं का हुआ समाधान
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने गुरूवार को पंचायत समिति कल्याणपुर में आयोजित अटल जन सेवा शिविर पहुंच कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सुबह से ही शिविर स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर एकत्रित हुए।