पचपदरा: चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा बुधवार रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. संदीप देवात ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर बलगम की जांच हेतु सैंपल लिए जायें और समय रहते मरीजों की पहचान कर उन्हें सुचारू उपचार दिया जाए।