बिछिया: मवई के बैगा गांव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता सत्र
मध्य प्रदेश के तहसील मवई के बैगा बाहुल्य ग्राम कुकती सरई में बाल विवाह और बच्चों के अधिकारों को लेकर वन स्टॉप सेंटर ने जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें कानूनी प्रावधान, निःशुल्क विधिक सहायता और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।