लखीमपुर: जनपद में नवनियुक्त 122 लेखपालों की ट्रेनिंग शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हुई शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ
जनपद लखीमपुर खीरी में नवनियुक्त 122 लेखपालों की राजस्व कार्यों की ट्रेनिंग सोमवार को शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू हुई है। प्रशिक्षण केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ दीप जलाकर लेखपालों की ट्रेनिंग का शुभारंभ किया है। डीएम नवनियुक्त लेखपालों को शुभकामनाएं दी हैं।