लखीमपुर: बाघ के हमले से घायल ग्राम लगदहन निवासी व्यक्ति का लखनऊ में चल रहा इलाज, विधायक रोमी साहनी ने की आर्थिक सहायता
लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम लगदहन निवासी रामू पर बाघ ने हमला कर दिया था। हमले में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया था। रामू का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। इलाज के लिए पैसे खत्म होने पर पलिया विधायक रोमी साहनी ने सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रामू के बेटे दीपू को ₹25000 की आर्थिक सहायता दी है। विधायक ने आगे भी मदद का आश्वासन दिया है।