करछना क्षेत्र के कटका गांव में अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। भूक्तभोगी उक्त गांव निवासी अरविंद कुमार पांडे के मुताबिक 20 हजार रुपए नगदी एवं गृहस्थी का सामान जलकर राख हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।