करछना: कटका गांव स्थित मकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग,नगदी समेत हजारों का सामान जलकर हुआ राख
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर करछना क्षेत्र के कटका गांव स्थित मकान में आग लगने से घर के अंदर रखा करीब ₹20 हजार नगदी तथा हजारों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया,बताया गया अरविंद कुमार पांडे के मकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।