करछना: करेहा गांव स्थित मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर करछना क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है,बीते कल सोमवार को जहां ब्लॉक परिसर में रखी खाली मतदान की पेटी व कागजात चोरी करने की घटना सामने आई तो वही आज मंगलवार को करेहा गांव स्थित मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।