करछना: कटका पुल के पास मार्ग में सुरंग नुमा गड्ढा होने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जिम्मेदार बेखबर।
तहसील करछना क्षेत्र के कटका गांव स्थित टोंस नदी में बने पुल के पास मार्ग में सुरंग नुमा गड्ढा बन गया है। दो जनपदों को जोड़ने वाला इस मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग से दिन व रात छोटे बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। अगर समय रहते संबंधित विभाग के द्वारा इस गड्ढे को बंद नहीं किया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है।