आंवला: आंवला रामनगर क्षेत्र के गांव चंदूपुरा शिवनगर में पुलिस पर हमला होते ही गांव को बना दिया छावनी
आंवला रामनगर क्षेत्र के चंदूपुरा शिवनगर में शुक्रवार की देर रात हुई घटना की सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की गाड़ी पहुंची तोड़फोड़ कर रहे लोगों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माने। पुलिस पर भी हमलावर हो गए किसी तरह पुलिस वाले गाड़ी समेत गांव से बाहर निकल कर भागे और थाना पुलिस को सूचना दी, भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा।