युवती से छेड़छाड़ व मारपीट: आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में केस दर्ज। मनावर सिंघाना मार्ग पर रिलायंस ट्रेड्स शोरूम के पास एक युवती से छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर 1:00 आरोपी युवक तेजस मण्डवाद को गिरफ्तार कर लिया है।