Public App Logo
बागपत डबल मर्डर: जिस मंदिर में होती थी पूजा, वहीं दफन थे दो दोस्तों के शव! बागपत, उत्तर प्रदेश। सिंगोली तगा से लापता दिव्यांग अंकुर और उसके दोस्त इसरार के शव थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ➡️ आरोपित उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर परिसर में गड्ढे से दोनों शव बरामद किए। ➡️ पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को दोनों की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दबाए गए थे। ➡️ मंदिर के पुजारी नरेश नाथ समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। ➡️ एक आरोपित के नाबालिग होने की बात भी सामने आई है। ➡️ हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग समेत कई संभावित कारणों की जांच की जा रही है। ➡️ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। करीब 20 दिन बाद शव बरामद होने से पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। लहचौड़ा, थाना चांदीनगर | बागपत #Baghpat #BaghpatNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #Chandinagar #Lahchaura #BreakingNews #HindiKhabar @baghpatpolice @Uppolice - Baghpat News