सारठ: थाना दिवस में CO केसीएस मुंडा ने ज़मीन विवाद मामले की सुनवाई की, दोनों पक्षों को कागज़ात लाने को कहा
Sarath, Deoghar | Apr 23, 2026 सारठ थाना परिसर में गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक CO केसीएस मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में जमीन विवाद मामले की सुनवाई हुई। वहीं 2 बहन के बीच के जमीन विवाद व सारठ निवासी प्रदीप सिन्हा, पुष्पा देवी बनाम बिरजू मंडल के कई साल से जारी जमीन विवाद पर CO ने समुचित दस्तावेज लेकर अगले दिवस में आने के लिए कहा। मौके पर थानेदार डीके साह व अन्य मौजूद थे