कानपुर में आवारा सांड का आतंक! बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मारी जोरदार टक्कर, पैर में हुआ फ्रैक्चर।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित विमानपुरी अन्ना चौराहे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑफिस जा रहे 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज कुमार भारती की बाइक को सड़क किनारे आपस में लड़ रहे सांडों में से एक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोट के साथ फ्रैक्चर हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद हेड कांस्टेबल नजरुल हसन ने तत्परता दिखाते हुए ई-ऑटो की मदद से घायल को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।
⚠️ बड़ा सवाल: आखिर शहर की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं से लोगों को कब निजात मिलेगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
📍 स्थान: विमानपुरी अन्ना चौराहा, चकेरी, कानपुर
ऐसी ह�
Mathura, Mathura | Nov 5, 2026