भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर सहमत संस्था एवं नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा 25 दिसंबर को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को शाम 4:00 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में संस्था पदाधिकारियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में बैठक संपन्न हुई।