माकड़ोन: तराना विधायक महेश परमार ने ग्राम बगोदा का दौरा कर मंदिरों में की पूजा-अर्चना
Makdon, Ujjain | Sep 10, 2026 तराना विधायक महेश परमार गुरुवार शाम 5 बजे ग्राम बगोदा पहुंचे। उन्होंने गांव के तेजाजी महाराज, हनुमान जी और मां कालका मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कप्तान सिंह, महेश रावल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।