रायसर में सूर्या होटल के पास 30 नवंबर को हुए सड़क हादसे में बांद्रा बास निवासी शांतिलाल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र रविंद्र ने नापासर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता कैमल सफारी में काम कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-11 पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ