पदमपुर: घमुडवाली में किसान गोष्ठी में रबी फसलों की बुवाई की तकनीक की जानकारी दी गई, धान के अवशेष नहीं जलाने की सलाह दी गई
आत्मा योजना के तहत मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे ग्राम पंचायत घमूड़वाली में एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।उप निदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक डॉ. विनोद सिंह गौतम ने आत्मा गोष्ठी में योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाएं भ्रमण, प्रशिक्षण, कृषक पुरस्कार, किसान मेला इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी गई।