पदमपुर: पब्लिक पार्क के पास दो दुकानों में चोरी की वारदात, नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी
पदमपुर के पब्लिक पार्क के पास दो दुकानों में चोरी की वारदात हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को अल सुबह 4:00 बजे दो दुकानों के ताले तोड़े गए दुकानों से नगदी लैपटॉप एलईडी व किरयाना का सामान चोरी हुआ। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में तीन जने चोरी करते हुए कैद हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।