पदमपुर: लालेवाला गांव के पास सड़क पर पशु आने से बाइक अनियंत्रित, मौके पर एक की मौत और एक घायल
पदमपुर तहसील के लाले वाला गांव के पास सड़क पर पशु आने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विनोद कुमार ने रविवार दोपहर 11:00 बजे थाने में हाजिर होकर कहा कि वह और उसका दोस्त शुक्रवार रात को घर जा रहे थे।इस दौरान लाले वाला के पास अचानक पशु आ गया।