पदमपुर: जिला प्रशासन ने पदमपुर के SS स्कूल में नशा मुक्ति शिविर का किया आयोजन, एडिशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद
पदमपुर के SS स्कूल में जिला प्रशासन के द्वारा नशा मुक्त शिविर का आयोजन किया गया।गुरुवार सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान स्कूल प्रशासन के द्वारा एडिशनल एसपी थाना अधिकारी ब्लॉक सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई और नशा न करने की शपथ दिलाई गई।