फरसाबहार: तमाममुंडा क्लस्टर में आंगन मिलन सेवा उत्सव का आयोजन
तमाममुंडा क्लस्टर में आंगन मिलन सेवा उत्सव आयोजित, फरसाबहार के तमाममुंडा क्लस्टर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति श्री दयानिधि मानिक रहे। इस दौरान परियोजना की सुपरवाइजर विजयलक्ष्मी नायक, पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।