कोल: बिलौना चित्रासी में डिलीवरी के दौरान महिला और बच्चे की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 बिलौना चित्रासी में डिलीवरी के दौरान महिला व बच्चे की मौत हो गई। 22 वर्षीय शिखा की शादी 11 माह पूर्व गांव निवासी गब्बर के साथ हुई थी। मंगलवार को शिखा को प्रसव पीड़ा हुई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती करने के कुछ समय बाद शिखा ने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही की है जिसके चलते मौत हो गई।