कोल: पंचनगरी में शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने निर्माण व सफाई कार्यों का किया औचक निरीक्षण, 24 घंटे में सफाई के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Apr 8, 2025 जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं द्वारा निर्माण व सफाई व्यवस्था से सम्बन्धित शिकायतों का संज्ञान लेते हुये नगर आयुक्त विनोद कुमार ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ जनसुनवाई के पश्चात् वार्ड-43 में सफाई व निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा 200 टन क्षमता वाली पोकलेण्ड मशीन से पंचनगरी पोखर की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर हो।