कोल: एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) का चुनाव 23 अप्रैल को होगा, पहली बार दो महिलाओं के लिए सीट रिजर्व की गई
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 AMUTA के चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्टाफ क्लब में मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आफताब आलम ने बताया चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। बुधवार को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। नए वोटर्स को वोटर लिस्ट में 13 अप्रैल तक शामिल किया जाएगा। पहली बार 2 महिलाओं की सीट रिजर्व हुई है।