हुज़ूर: भोपाल के छोटे तालाब में लापता युवक का शव मिला, भाई ने प्रेम में धोखे को बताया वजह, पुलिस जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Sep 10, 2026 भोपाल के छोटे तालाब में मिला लापता युवक का शवः भाई ने प्रेम में धोखे को बताया वजह, पुलिस ने शुरू की जांच। भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से लापता हुए 22 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह छोटे तालाब में मिला। युवक की पहचान विकास रघुवंशी पिता नारायण सिंह रघुवंशी, निवासी सुभाष कॉलोनी, सेमरा के रूप में हुई है। वह फेब्रिकेशन का काम करता था।