नेशनल लोक अदालत में 139 हितग्राही हुए लाभान्वित, नगर परिषद ने की ₹3.48 लाख की वसूली
रामपुर बघेलान नगर परिषद में आज 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से नगर परिषद से संबंधित बकाया संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य करों के प्रकरणों के निराकरण के साथ करदाताओं को नियमानुसार छूट एवं राहत का लाभ दिया गया।
Huzur, Bhopal | Sep 13, 2026