कैरो: कैरो प्रखंड में भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने किया भाई दूज का व्रत, भाइयों की सुख-शांति की कामना की
कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवों में गुरुवार सुबह 11 बजे बहनों ने भाई दूज का व्रत रखकर अपने भाइयों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष यम द्वितीया को भाईदूज एवं चित्रगुप्त पूजा का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम और भक्ति भाव से किया गया।